Punjab: अर्शदीप कौर का वायु सेना अकादमी में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चयन, मंत्री अरोड़ा ने दी बधाई
पंजाब की बेटियों के अंदर देश सेवा का जुनून बढ़ने लगा है। जिसका परिणाम है कि माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई), एसएएस नगर (मोहाली) की एक और महिला कैडेट को भारतीय वायु सेना अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चुना गया है।
वायु सेना अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए महिला कैडेट अर्शदीप कौर को प्रीमियर आईएएफ अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। जिसकी जानकारी पंजाब सरकार के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से साझा की गई।

कैबिमेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अर्शदीप कौर को शुभकामनाएं दी है। वायु सेना अकादमी में चयनित होने पर बधाई देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ आर्मड फोर्सिस में कमिश्न्ड अफसर बनने के योग्य बनाने सम्बन्धी वचनबद्धता को भी दोहराया।
बता दें कि एकेडमी में कोर्स की ट्रेनिंग जनवरी 2024 से शुरू होगी। प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए सलेक्ट हुई महिला कैडेट अर्शदीप कौर फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों की रहने वाली हैं। अर्शदीप के पिता दलजिंदर पाल सिंह व्यवसायी हैं।












Click it and Unblock the Notifications