पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी पर गंभीर आरोप, बेटे की शादी में सरकारी फंड किया खर्च, RTI के जवाब से चौंके अधिकारी
पंजाब में आरटीआई जवाब ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने चौंका दिया है। मामला साल 2021 का है। दास्तान-ए-शहादत' थीम पार्क के उद्घाटन के खर्च से जुड़ा है।

Punjab Funds Diversion: पंजाब में नवंबर 2021 में दास्तान-ए-शहादत पार्क के उद्घाटन में आए खर्च के बजट को लेकर पंजाब की पूर्व सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। थीम पार्क उद्घाटन के वक्त तत्कालीन पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी अब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के राडार पर हैं। हालांकि उन्होंने थीम पार्क उद्घाटन को लेकर फंड डायवर्जन के आरोपों से इनकार किया किया है। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा है कि 'आप' सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए विजिलेंस ब्यूरो का दुरूपयोग कर रही है।
थीम पार्क का 'फंड डायवर्जन'
'दास्तान-ए-शहादत' थीम पार्क का उद्घाटन में खर्च को लेकर एक आरटीआई के जवाब ने विजिलेंस टीम के अधिकारियों को चौंकाया है। दरअसल, आरटीआई से पता चला है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा नवंबर 2021 में 'दास्तान-ए-शहादत' थीम पार्क का उद्घाटन करने के लिए उठाए गए बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। ये आरटीआई बठिंडा के शख्स ने दायर की थी। जिसके जवाब से ये पता चला है कि 'दास्तान-ए-शहादत' थीम पार्क का उद्घाटन करने के लिए उठाए गए बिलों को बढ़ा दिया गया था।
मार्केट रेट से 100 गुना महंगी सुविधाएं
इस आरटीआई को लेकर पूर्व सीएम चन्नी, सीएमओ के तत्कालीन अधिकारी 1.47 करोड़ रुपये के फंड के कथित डायवर्जन के लिए पंजाब सतर्कता ब्यूरो के रडार पर हैं। आरोप है कि चन्नी के बेटे की शादी के बिलों का भुगतान करने के लिए धन का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मंच बनाने और मेहमानों के मनोरंजन के लिए बिल में मार्केट रेट से 20 से 100 गुना अधिक दरों पर सुविधाएं ली गईं। वहीं तीनों निविदाओं की बोली प्रक्रिया संदिग्ध रूप से आमंत्रित की गई। ये निविदाएं नियमविरुद्ध खोली गईं।
Recommended Video

RTI का जवाब
'दास्तान-ए-शहादत' थीम पार्क के उद्घाटन के खर्चे को लेकर आरटीआई में कहा गया कि एक चाय का प्याला और एक लंच पैक 2000 रुपये में दिया गया। लाइट और साउंड के अलावा अस्थाई मंच बनाने के लिए 97 लाख रुपये का भुगतान एक ही निविदा के आधार पर किया गया था। इसके अलावा तत्कालीन पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने कथित तौर पर मेहमानों के मनोरंजन पर 38,16,325 रुपये खर्च किए। वहीं 2021-2022 में एक अन्य आरटीआई जानकारी से पता चला है तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पार्टियों और मेहमानों के मनोरंजन पर 60,20,816 रुपये से अधिक खर्च किए थे। जिसमें से 22,04,571 रुपये कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार द्वारा खर्च किए गए थे। चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल द्वारा जारी किया गया बुफे डिनर बिल भी जांच के घेरे में है। प्रति बुफे की दर 4,170 रुपये बताई गई है, जिसके लिए होटल ने 60 बुफे के परिवहन के लिए 20,000 रुपये का शुल्क लिया, जो 333 रुपये प्रति बुफे निकला।
'राजनीतिक हितों के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल'
वहीं पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि 'आप' सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए विजिलेंस ब्यूरो का दुरूपयोग कर रही है। चन्नी ने कहा, "यह कहानी पूरी तरह से निराधार है, मुझे बदनाम करने का प्रयास है। मेरे बेटे की शादी 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। जबकि दास्तान-ए-शहादत थीम पार्क का उद्घाटन एक महीने 10 दिन बाद हुआ था। उन्हें आरोप लगाने से पहले आरोपों की पुष्टि करनी चाहिए। अगर वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications