पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुल्तार सिंह ने की बृजभूषण सिंह के खिलाफ संगीन आरोपों की जांच की मांग
केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है। जिस तरह से हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी उसके बात महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

कुल्तार सिंह ने मांग की है कि अब समय आ गया है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियो के साथ रेप और शोषण के मामलों को गंभीर आरोपों को तर्कसंगत तरीके से निर्णायक अंत तक पहुंचाया जाए। खेल मंत्रालय की तरफ से नई कुश्ती संघ को भंग किए जाने पर कुल्तार सिंह ने कहा कि नई संस्था को तत्काल प्रभाव से खत्म किए जाने के बाद पारदर्शी तरीके से चुनाव को कराया जाना चाहिए।
गौर करने वाली बात है कि भारतीय कुश्तीसंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली साक्षी सिंह ने संजय सिंह की जीत के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी, जबकि बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री लौटा दिया था।
भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में नियुक्त हुए अध्यक्ष संजय सिंह ने शनिवार को कहा था कि मैं बृजभूषण शरण सिंह का कठपुतली उम्मीदवार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी हैं उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है लेकिन जो राजनीति करना चाहते हैं वो राजनीति कर रहे हैं। यह उनका अपना निजी मामला है। मैं इसपर कुछ नहीं कहूंगा।
संजय सिंह ने कहा कि मैं 12 साल से इस महासंघ में हूं। मैं सांसद का करीबी हूं इसका यह मतलब नहीं है कि मैं कठपुतली उम्मीदवार हूं। अगर मैं बृजभूषण शरण सिंह का करीबी हूं तो यह कोई अपराध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications