पंजाबः 10वीं के छात्र ने मां को बताई खौफनाक बात, आंखों पर पट्टी बांधकर प्राइवेट पार्ट में लगाते थे करंट

तरनतारन। पंजाब के अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के रहने वाले 10वीं छात्र ने तरनतारन सीआईए स्टाफ पर अवैध हिरासत में लेकर पांच दिनों तक थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर दबाव बनाया गया कि वह एक किलो हेरोईन तस्करी का झूठा जुर्म कबूल करे। जब उसने इस बात को मानने से इनकार किया तो उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाया गया।

Recommended Video

    10th Class Student को दिया Third Degree Torture, Private part में लगाया करंट | वनइंडिया हिंदी
    अचानक से 25 जनवरी को गायब हो गया बेटा

    अचानक से 25 जनवरी को गायब हो गया बेटा

    छात्रा की मां अमनदीप कौर ने बताया कि उसका बड़ा बेटा करण भट्टी दसवीं कक्षा का छात्र है, जिसको बीते 25 जनवरी की शाम को किसी ने अगवा कर लिया। देर शाम तक उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद 27 जनवरी को रंजीत एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पता चला कि करण को तरनतारन की सीआईए स्टाफ उठाकर ले गया है।

    बच्चे ने घर आकर मां को बताई खौफनाक बातें

    बच्चे ने घर आकर मां को बताई खौफनाक बातें

    परिजन तुरंत तरनतारन पहुंचे और बेटे को रिहा करने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसएसपी से मिलने गईं तो कर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। बाद में 30 जनवरी को सीआईए स्टाफ ने यह कहते हुए करण को छोड़ कि किसी को कुछ भी न बताए। इसके बाद करण को उसकी मां घर लेकर आईं। घर आकर करण ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए।

    सीआईए ने लगाया हेरोइन तस्करी का आरोप

    सीआईए ने लगाया हेरोइन तस्करी का आरोप

    इसके बाद करण ने आईजी बॉर्डर जोन संरिंदरपाल परमार के सामने शिकायत दी है। आईजी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरित शर्मा ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि करण हेरोइन तस्कर करता है। पुलिस ने अपने कर्मचारी सादी वर्दी में उसके पास भेजे तो उसने कथित तौर पर हेरोइन के लिए एडवांस पैसे भी लिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+