Punjab School Holiday: कड़ाके की ठंड से कंपकंपाया पंजाब, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, जानें लेटेस्ट अपडेट
Punjab School Holiday: उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर स्कूलों की सर्दी की छुट्टियों पर भी नजर आने लगा है। पंजाब में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल 13 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को स्कूल नहीं जाना होगा। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मौसम की मार देखते हुए छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।
पिछले कुछ दिनों से पंजाब समेत दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के कई जिलों में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है।

Punjab School Holiday: कड़ाके की ठंड में बच्चों को मिलेगी राहत
- प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा सकता है।
- ताजा आदेश के तहत 13 जनवरी को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल स्कूल 14 जनवरी से खुलने की संभावना है।
- अगर ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहा तो कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। अभी सभी प्रमुख शहरों लुधियाना, जालंधर, पटियाला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Punjab School Holiday: सर्दी की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं 3 दिन
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। फिलहाल 13 जनवरी तक स्कूल बंद हैं, लेकिन मौसम और ठंड को देखते हुए इसे 3 दिन और बढ़ाया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से ठंड से बचाव करने और कोहरे में वाहन चलाते हुए एहतियात बरतने की अपील की गई है। सूत्रों के अनुसार स्कूलों की छुट्टियां 2 से 3 दिन और बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल शिक्षा विभाग या राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। अभिभावकों से स्कूल के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications