Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में 8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ

Punjab PSEB 8th result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने हाल ही में आठवीं कक्षा के नतीजे जारी किए, जिनमें लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, खास तौर पर बेटियों को, हार्दिक बधाई दी।

इसके बाद रविवार को आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए बच्‍चों की इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं के साथ आप सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ की है।

Punjab PSEB 8th result 2026

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 8वीं कक्षा के नतीजों में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की होनहार बेटी ने टॉप किया है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि अब पंजाब के गरीब परिवारों के, आम घरों के बच्चे सपने भी देख रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। यह इन बच्चों का अधिकार है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बच्चों को बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था देने की लगातार कोशिश कर रही है,अब उस कोशिश के परिणाम दिखने लगे हैं।"

सीएम भगवंत मान बोले-हमारे पंजाब की बेटियों ने मारी बाजी

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 अप्रैल, 2026 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा, "बीते दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाजी मारी है। अव्वल आने वाली लड़कियों में पहले स्थान पर फरीदकोट जिले की तमन्ना, दूसरे स्थान पर संगरूर जिले की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर फरीदकोट जिले की जश्नदीप कौर रही।"

टॉपर्स को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने आगे जोर दिया कि बेटियों की यह सफलता शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सशक्तिकरण और राज्य की स्कूली शिक्षा प्रणाली द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पंजाब सरकार का शिक्षा में सुधार पर है फोकस

पंजाब सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार, शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्र-केंद्रित पहलों के माध्यम से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि बोर्ड परिणामों में इस तरह का बेहतर प्रदर्शन राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।

शैक्षणिक परिणामों में लड़कियों का लगातार वर्चस्व राज्य में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रोत्साहन का मजबूत संकेत है। सरकार समान अवसर और बेहतर संसाधन प्रदान करने को प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक लड़कियां अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। आठवीं कक्षा के नतीजे छात्रों के आत्मविश्वास और उच्च कक्षाओं की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पड़ाव माने जाते हैं, जिससे आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर परिणामों की आशा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+