Punjab News: कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाला कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर, तीन गिरफ्तार, ASI घायल, Video
Punjab News: पंजाब की लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया। कोहड़ा माछीवाड़ा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया।
वहीं, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस फायरिंग के दौरान पुलिस का एक एएसआई भी घायल हो गया। उसकी जांघ में गोली लग गई है। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने के कारण एक पुलिस बच गई। बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहनी होती तो उन्हें गोली लग जाती।

बदमाश करीब दो दर्जन डकैतियों और अन्य आपराधिक वारदातों में था वांछित
Recommended Video
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि ये बदमाश करीब दो दर्जन डकैतियों और अन्य आपराधिक वारदातों में वांछित था। उन्होंने कहा कि लुधियाना पुलिस काफी समय से इस गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। सीएम ने भी इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।
#WATCH | Punjab: Ludhiana Police has killed a criminal in an encounter on Kohda Machhiwada Road. While three accused have been arrested by the police. During this firing, an ASI of the police was also injured and was shot in his thigh. While a police officer survived because he… pic.twitter.com/YvzJxwOctW
— ANI (@ANI) December 13, 2023
सुखदेव उर्फ विक्की का पीछा कर रही थी पुलिस, क्रॉस फायरिंग में मार गिराया
यह गिरोह कई अपराध कर चुका है, कई लोगों को गोली मार चुका है और उनके साथ लूटपाट कर चुका है। गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और चौथे सुखदेव उर्फ विक्की का पुलिस पीछा कर रही थी। आज क्रॉस फायरिंग में उसे मार गिराया गया।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार मवेशियों को मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए चलाएगी टीकाकरण अभियान












Click it and Unblock the Notifications