पंजाब पुलिस ASI ने ली पत्नी, बेटे, कुत्ते की जान, सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

पंजाब पुलिस के एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने ही पूरे परिवार का सफाया कर दिया। पत्नी और बेटे की हत्या के कुछ देर बाद उसे खुद को भी गोली मार ली।

Punjab Police ASI commits three murders

पंजाब के गुरदासपुर में तैनात एक एएसआई को पुलिस तलाश रही है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। वारदात को पुलिस उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि गुरदासपुर के भुंबली गांव में उसने कैसे घटना को अंजाम दिया।

घटना पंजाब के गुरदास में जनपद में स्थित भुंबली गांव की है। जहां एएसआई भूपिंदर सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) और बेटे लवप्रीत सिंह (19) की अपने सर्विस हथियार से दिन में हत्या कर दी। घटना को लेकर अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटे की हत्या के बाद गुरदासपुर के भुंबली गांव में अपने घर से बाहर निकल रहा था। उस वक्त उसकी सर्विस रिवाल्वर भी उसके हाथ में थी।

सीसीटीवी फुटेज में ये देखा गया कि एएसआई को अपराध करते देखने वाली एक लड़की का उसने अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में एएसआई को लड़की को बंधक बनाकर अपने घर के अंदर ले जाते हुए देखा गया।

घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। जब भूपिंदर ने अपनी पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते को गोली मार दी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि पत्नी और बेटे की हत्या के कुछ देर पर एएसआई भूपिंदर ने खुद को भी गोली मार ली। मामले की जांच चल रही है। पुलिन अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

Recommended Video

      Sikkim Avalanche | Nathu La में भारी हिमस्खलन, 8 लोगों की गई जान, 250 लापता | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+