Punjab: पंजाब के मोहाली में गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Punjab News: पंजाब के मोहाली जिले (Mohali) के सोहाना गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसके बाद बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, प्रशासन द्वारा लोगों को बचाने का काम चल रहा है। बचाव अभियान के तहत दो उत्खनन मशीनों को लगाया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग भी इस अभियान में भाग ले रहा है।

इस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सोहाना के पास एक मल्टोरिस्टी इमारत गिरने की दुखद खबर मिली है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।
सीएम ने कहा कि प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो, दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें। वहीं, इस हादसे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मोहाली) दीपक पारीक स्थिति की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने पुष्टि की कि बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अंदर कोई फंसा है या नहीं। हमारी टीमें काम कर रही हैं। मलबे को जल्द से जल्द हटाने के प्रयास जारी हैं। कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अंदर कोई फंसा है या नहीं। हमारी टीमें काम कर रही हैं। मलबे को जल्द से जल्द हटाने के प्रयास जारी हैं।
बचाव अभियान के लिए रोशनी की व्यवस्था की गई है। वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब इमारत ढही तो बहुत तेज़ आवाज़ सुनाई दी। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि इमारत पास के इलाके में एक बेसमेंट खोदे जाने के बाद ढह गई।
ये भी पढ़ें:- Punjab Nikay Chunav: पंजाब नगर निगम चुनाव में हारी पूर्व मंत्री की पत्नी, जानें बाकी सीटों का हाल
आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कांग और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बचाव अभियान जोरों पर है। घटना स्थल पर जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications