Punjab News: गुरदासपुर में BSF जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, ड्रग्स का जखीरा किया बरामद
Punjab News: BSF की 113 बटालियन ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। ड्रोन गिरने वाली जगह पर BSF और पुलिस द्वारा सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।

Punjab News: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ की 113 बटालियन ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। ड्रोन गिरने वाली जगह पर BSF और पुलिस द्वारा सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। DIG प्रभाकर जोशी ने इसकी जानकारी दी है। तो वहीं, ड्रोन के साथ भेजी गई हेरोइन और हथियारों के बड़े कंसाइनमेंट मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, करीब 9 बजकर 15 मिनट पर गश्त के दौरान बीएसएफ के कांस्टेबल हेमरात ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद फायरिंग की गई। BSF की 113 बटालियन ने बॉर्डर आउट पोस्ट घानिए के बांगर में शनिवार देर रात आए एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन गिरने वाली जगह पर BSF और पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। DIG प्रभाकर जोशी ने इसकी जानकारी दी है।
तो वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी तस्करों से मुठभेड़ के बाद 20 पैकेट हेरोइन और हथियारों तथा कारतूस का जखीरा बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की 113 बटालियन ने शनिवार को गुरदासपुर जिले के खसावली गांव के पास तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
Recommended Video

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक प्रभाकर जोशी ने गुरदासपुर में बताया सुबह 5:30 बजे घने कोहरे में गश्त के दौरान बीएसएफ के कांस्टेबल को कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। जब उन्होंने तस्करों को चुनौती दी तो उन्होंने पाकिस्तान की ओर से गोली चलाना शुरू कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाब में गोली चलाईं। जोशी ने बताया कि एक गश्ती कमांडर के नेतृत्व में टीम ने भी बीएसएफ जवानों का साथ दिया। मुठभेड़ लंबे समय तक चली।












Click it and Unblock the Notifications