बाबा के पास जाने के लिए परेशान है लड़की, एक से अधिक लोगों के साथ संबंध बनाने की बात कहकर किया ब्रेन वॉश
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची बाबा के चक्कर में पड़ गई है। घर-परिवार सबकुछ छोड़कर वह बाबा के पास जाना चाहती है। इसके लिए नाबालिग ने कई बार कोशिश भी की। दरअसल, नाबालिग लड़की सोशल साइट्स के जरिए बाबा के संपर्क में आ गई। बाबा के फॉलोअर्स ने उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। उसका माइंड वॉश कर दिया।

बाबा के शरण में आने की बात सिखाते हैं फॉलोअर्स
नाबालिग लड़की से वह हमेशा कहते हैं कि पढ़ाई-लिखाई सब बेकार है। दुनिया में कुछ भी नहीं, सब कुछ बाबा ही हैं। उसकी शरण में चली आओ, जीवन सुधर जाएगा। उसके बाद यह नाबालिग लड़की अपनों से दूर हो गई। घर से भागकर कई बार बाबा की शरण में जाने की कोशिश भी की। दैनिक जागरण के खबरों के मुताबिक नाबालिग लड़की का इस वक्त इलाज कराया जा रहा है।

नाबालिग लड़की को घर में कुछ भी अच्छा नहीं लगता है
पीड़िता की मां के मुताबिक पिछले दो महीने से उनकी बेटी फेसबुक के माध्यम से दिल्ली के आसपास के क्षेत्र के एक बाबा के फॉलोअर्स के संपर्क में थी। पिछले हफ्ते वह अपना सामान लेकर स्कूटी से निकल गई। इसके बाद उन्होंने पूरा शहर ढूंढा और शाम को जब वह मिली तो उसे घर ले आए। जब उससे घर से भागने का कारण पूचा गया तो कहा कि उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता। वह बाबा की शरण में जाना चाहती है। लोगों की सेवा करना चाहती है।

घर वालों को छोड़कर शरण में आने की बात कहता है बाबा
बेटी की जुबां से यह सारे शब्द सुन घर वालों के होश उड़ गए। जब परिजनों ने प्यार से लड़की से बाबा के बारे में पूछा तो उसने बताया और कहा कि बाबा के फॉलोअर्स चैट करते हैं। बाबा में बहुत शक्ति है। वो कहते हैं कि परिवार छोड़ दो, क्योंकि तुम्हारा कोई नहीं है। नाबालिग लड़की की मां के मुताबिक जब उन्होंने बेटी का फोन चेक किया तो सोशल मीडिया ग्रुप फेसबुक और व्हाटस्अप में बाबा के फॉलोअर्स लगातार उसके संपर्क में है।

भेजते हैं अश्लील वीडियो
उन्होंने बताया कि इस ग्रुप में एक से ज्यादा लोगों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी बच्ची को कुछ अश्लील वीडियो भी भेजी गई थी। जब उन्होंने बाबा के बारे में इंटरनेट पर खोजा तो पता चला कि वह दिल्ली के आसपास के क्षेत्र का है और टीनएजर्स लड़कियां उसकी फॉलोअर्स हैं, जो दूसरी लड़कियों को बहकाती हैं। नाबालिग लड़की की मां का कहना है उसे अपनी बेटी की हालत देखकर रोना आता है।












Click it and Unblock the Notifications