पंजाब में अब सड़कें खराब होंगी तो ठेकेदार की होगी जिम्मेदारी: हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दावा किया है कि हमारी सरकार ने पिछले दो साल में रिकॉर्ड काम किए हैं। इससे पहले किसी भी सरकार ने इतने कम समय में इतना काम नहीं किया है। इसकी बड़ी वजह है कि सरकार की नीयत साफ है, सरकार लोगों के बारे में सोचती है।

हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब में सड़कों को बेहतर करने का काफी काम हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने कई सड़कों को बनाया है, कई सड़कों की मरम्मत की है, जहां चौड़ी करनी थी उसे चौड़ा भी किया है। लोगों की सबसे अधिक शिकायत यह थी कि एक या दो साल के बाद सड़क टूट जाती है।

harbhajan singh eto

हम एक ही बात कहते हैं जहां भी ठेकेदार ने सड़क बनाई है यह उसकी जिम्मेदारी होगी कि 5 साल तक सड़क टूटनी नहीं चाहिए। आप चाहे जो सामान लगा लो, सड़क टूटनी नहीं चाहिए। इसका बड़ा फायदा यह हुआ कि सड़क निर्माण में जरूरी सामान अच्छी गुणवत्ता का लग रहा है। यही वजह है कि पंजाब की सड़कें बेहतर हो रही है,लोगों को किसी भी तरह की शिकायत नहीं हुई।

मैं यह नहीं कह रहा है कि सिस्टम पूरा खराब हो गया है, पहले कमीशन सिस्टम चल रहा था, ब्यूरोक्रैट, नेताओं का, लेकिन हमने इसे खत्म करने का काम किया है। हम ठेकेदारों को सड़कों का मेंटेनेंस दे रहे हैं। हमने इस ट्रेंड को शुरू किया है। भगवंत मान सरकार एक मिशन के तहत चल रही है। एक मिशन लेकर आए हैं कि पंजाब के लोगों के हक की बात करनी है। किसी तरह की लूट नहीं करनी है। यह सरकार मिशन पर है, कमीशन पर नहीं है। यही वजह है कि पैसे भी बच रहे हैं और काम भी मजबूती से हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+