पंजाब: किसानों के लिए बड़ी खबर, वॉटर सेस खत्म करने की तैयारी में मान सरकार
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार जनता के हित में लगातार एक के बाद एक बडे़ फैसले कर रही है। इसी कड़ी में अब किसानों के लिए अहम खबर सामने आई है। पंजाब सरकार गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठा रही है।
खबरों के अनुसार मान सरकार किसानों से लिया जाने वाला वाटर सेस खत्म करने की तैयारी में है। जिसे लेकर सरकार ने अपने लेवल पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

ऐसे में अगर ये योजना लागू होती है तो नहर के पानी के उपयोग पर किसानों का कोई बिल नहीं लगेगा।हालांकि, पहले भी कई सालों से सरकार किसानों से पूरी तरह सेस नहीं वसूल रही है, लेकिन करोड़ों रुपये की राशि किसानों की तरफ से बकाया है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सेस 100 रुपए प्रति एकड़ बनता है। सरकार का मकसद इसे खत्म करना है और किसानों को भूजल के बजाय नहरी जल का ज्यादा उपयोग करना चाहिए इसलिए नहरों एवं तालाबों की स्थिति में सुधार करने पर फोकस किया जा रहा है।
पंजाब की मान सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि सरकार ने 40 साल बाद खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया है। करीब 13,000 से अधिक तालाबों की मरम्मत की गई है, जिससे किसानों को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications