Punjab LPG Tanker Fire: पंजाब में रात का खौफनाक हादसा, टैंकर से गैस लीक के बाद आग, 2 की मौत और 23 घायल

Punjab LPG Tanker Fire: पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मार्ग (Jalandhar highway fire) पर शुक्रवार, 22 अगस्त की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक एलपीजी टैंकर (LPG tanker) में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

punjab-lpg-tanker-fire-2-dead-23-injured

Hoshiarpur Jalandhar Accident: कैसे हुआ हादसा?

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार की टक्कर एलपीजी टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें आसपास के इलाकों तक फैल गईं। आग ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों और पास के आवासीय घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

LPG Tanker Explosion India: रेस्क्यू ऑपरेशन और दमकल की कोशिशें

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों को एंबुलेंस से रेफर कर विशेष इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा गया।

Hoshiarpur Jalandhar Accident: घायलों का इलाज जारी

सिविल अस्पताल होशियारपुर के एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि हादसे में झुलसे कुल 23 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 15 को गंभीर हालत को देखते हुए अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

7 घायलों का इलाज सिविल अस्पताल होशियारपुर (Hoshiarpur) में चल रहा है। अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में एक व्यक्ति को अस्पताल लाने से पहले ही मृत पाया गया था जबकि दूसरा घायल इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ गया।

LPG blast Punjab: घटना की जांच जारी

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार और टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि टक्कर के बाद टैंकर से गैस लीक हुई और फिर आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। देर रात हुई इस घटना से लोग भयभीत हैं। हादसे के बाद आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+