Punjab Lok Sabha Election में AAP-कांग्रेस का जलवा, BJP को मिलेगी इतनी सीटें? जानें सी वोटर का सर्वे

Punjab Lok Sabha Election Survey: केंद्र की सरकार बनाने वाले लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीनों का समय बाकी है। आम चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में सरगर्मियों के साथ जुटी हुई हैं। उससे पहले तमाम न्यूज चैनल एजेंसियों के साथ मिलकर सर्वे कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब को लेकर एक सर्वे सामने आया है।

इंडिया टुडे और सी वोटर ने पंजाब लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया है, जिसका नाम मूड ऑफ द नेशन दिया है। इस सर्वे में पंजाब की कुल 13 सीटों पर किस पार्टी को कितने सीटें मिल सकती है, इसका अनुमान जताया गया है।

Punjab Lok Sabha Election 2024

'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में पंजाब के लोगों का मन पढ़ने की कोशिश की गई है। जिसके तहत यहां आम आदमी पार्टी ( AAP) को भारी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को पिछले चुनाव के नतीजों की तुलना में नुकसान होने की आशंका है।

आप-कांग्रेस को 5-5 सीटें

सर्वे में पंजाब के अनुमान के मुताबिक कुल 13 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 5 सीटें, आप को 5 सीटें मिल सकती है, जबकि बीजेपी को दो और अकाली दल को 1 सीट मिलने की संभावना है।

पिछले चुनाव के नतीजे

पंजाब में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली थी, जबकि कांग्रेस 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थीं। अकाली दल को दो सीटें और बीजेपी को दो सीटें मिली थीं।

जानिए किसको कितना वोट फीसदी

वहीं सर्वे के अनुसार वोट शेयर प्रतिशत पर नजर डालें तो अगर पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें पर आज चुनाव हुए तो आप का वोट शेयर बढ़कर 27.2 फीसदी पहुंच गया है। वहीं कांग्रेस को 37.6 फीसदी, बीजेपी 16.9 फीसदी, अकाली दल को 14.4 फीसदी और अन्य के खाते में 3.9 फीसदी वोट शेयर जाता हुआ दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+