रोटी बेलने वाले चकला में 2 स्मार्टफोन छुपाकर लाया जेल, बेलन से निकली चार्जिंग केबल
कपूरथला। जेल के अंदर कैदियों द्वारा मोबाइल इस्तेमाल किए जाने की खबरें कहीं न कहीं से आती ही रही हैं। ऐसी बहुत-सी जेलें हैं, जहां बैरकों में मोबाइल के चोरी-छिपे इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त कायदे कानून हैं, बावजूद इसके रुतबेदार बंदी वो सब करते हैं, जो उन्हें अच्छा लगता है। जेल में मोबाइल ले जाने के लिए लोग वैसा ही दिमाग लगाते हैं जैसे विदेश से सोना या ड्रग्स लाने में खपाते हैं।

पंजाब की कपूरथला जेल का वाक्या
यह वाक्या पंजाब की कपूरथला जेल का है, जहां एक हवालाती ने 2 स्मार्टफोन चकला-बेलन में छिपाए हुए थे। हालांकि, पुलिसवालों को पता चल गया। उसके बाद उसके चकला-बेलन तोड़कर मोबाइल निकाल लिए गए। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि, उक्त शख्स का नाम दर्शन सिंह है। जो कि, हवालाती है। वह अपने दामाद के अंतिम अरदास में शामिल होकर 20 मार्च को जेल लौटा था। जेल के गेट पर उसकी तलाशी ली गई।

देखकर पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए
उसके पास मौजूद चकला-बेलन भी देखे गए, तो संदेह हुआ। उन्हें तोड़ा गया तो 2 मोबाइल, बैटरी, चार्जिंग केबल और 1930 रुपए की नकदी बरामद हुए। यह देखकर पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए। फिर उससे सब सामान ले लिया गया और खाली हाथ जेल में मूंद दिया गया।

चकला-बेलन में मिले मोबाइल नकदी
जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट अब्दुल हमीद ने बताया कि, जेल में जिस शख्स से चकला-बेलन में 2 मोबाइल मिले, उसकी पहचान दर्शन सिंह निवासी सुचेतगड़ के तौर पर हुई है, वो बतौर हवालाती यहां बंद है।

चप्पल, बूट, पगडी को बनाते थे जरिया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पहले ऐसा होता था कि जेल के अंदर मोबाइल लाने के लिए कैदी-हवालाती चप्पल, बूट, पगडी को जरिया बनाते थे, कोई कोई तो सामान को गुप्तांग में छुपाकर लाता था। मगर, कपूरथला जेल में इस हवालाती ने अलग ही तरीका अपनाया है। उसके बैग से मिले रोटी बेलने वाला चकला-बेलन में 2 मोबाइल और नकदी मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications