पंजाब में अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, मंत्री हरजोत बैंस ने दिए ये आदेश

रूपनगर। पंजाब में आज अवैध माइनिंग रोकने के लिहाज से एक बड़ी कार्रवाई हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर के एक्सियन पुनीत शर्मा पर यह कार्रवाई कराई है। खबर है कि, रूपनगर के एक्सियन पुनीत शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। एक्सियन पुनीत शर्मा पर अवैध माइनिंग के आरोप थे। उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। पुनीत की ओर से बरसाती मौसम में मना करने के बाद भी खनन कराया जा रहा था।

Punjab illegal mining: AAP Govt action On Mining Axion of Ropar, Puneet Sharma suspended

अवैध खनन न रुकने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा निर्देश दिए गए कि जिम्‍मेदारों पर कार्रवाई हो। उसके बाद अब यह खबर आई है कि, रूपनगर के एक्सियन पुनीत शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्‍रेां का कहना है कि, पंजाब में आज अवैध माइनिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें एक्सियन पुनीत शर्मा, जिनपर अवैध माइनिंग के आरोप लगे, को सस्‍पेंड कर दिया गया है। उन पर पहले ड्यूटी के दौरान अनदेखी के इल्जाम भी थे। एक्सियन पुनीत शर्मा के खिलाफ काफी शिकायतें माइनिंग विभाग को मिल रही थीं। वहीं, इलाके में लगातार अवैध माइनिंग की जा रही है।

Punjab illegal mining: AAP Govt action On Mining Axion of Ropar, Puneet Sharma suspended

बताया जा रहा है कि, रूपनगर में रात के समय अवैध माइनिंग होती हुई नजर आई जिसके चलते माइनिंग मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्सियन पुनीत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करा दिया।

फिरोजपुर में अवैध रेत से भरी 5 ट्रॉलियां पकड़ीं
पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने भी कार्रवाई की। यहां दो मामलों में अवैध रेत से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जीरा सदर के जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि, गश्त के दौरान वह पुलिस पार्टी सहित गांव बंब नो बंडाला के पास पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि राजबीर सिंह निवासी गांव बेरी का, विजय मसीह निवासी गांव नूरपुर और गुरलाल सिंह निवासी गांव गट्टा बादशाह जिला फिरोजपुर जो रेत की अवैध निकासी कर बेचते हैं। कुछ देर बाद वहां से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरीं। तब पुलिस ने 2 ट्रैक्टर सहित रेत से भरी ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जांच अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने जब नाकाबंदी की तो तीनों आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, एक अन्‍य मामले में थाना आरिफके के जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि, वह बीती रात पुलिस पार्टी सहित गांव हामद चक पर पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि करमजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव मीडू मान, जस्सा सिंह निवासी गांव कटोरा और लखविंदर सिंह निवासी गोविंद नगर फरीदकोट जो रेत की अवैध निकासी कर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भरकर गांव बंडाला की तरफ से आ रहे हैं। तब पुलिस ने कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+