पंजाब में बिछेगा हाईवे का जाल; मिले 22,160 करोड़ रुपये के 38 प्रोजेक्ट्स

National Highway Projects In Punjab: पंजाब को नेशनल हाईवे के कई नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने राज्यसभा में बताया कि पिछले 3 साल में पंजाब को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से 22,160 करोड़ रुपये की 38 हाइवे प्रोजेक्ट मिले हैं।

22,160 करोड़ के 38 हाईवे प्रोजेक्ट्स मंजूर

AAP सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उनके द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मंत्रालय ने पिछले 3 साल में पंजाब को 825 किलोमीटर की लंबाई वाली 38 हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 22,160 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इन प्रोजेक्ट में दिल्ली-अमृतसर-कटरा (DAK) एक्सप्रेसवे और अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग जैसे प्रमुख गलियारे शामिल हैं, जो रीजनल ट्रेड और विकास को बढ़ावा देने में सहायता प्रदान करेंगे।

National Highway Projects In Punjab

42 प्रोजेक्ट्स की निर्माण प्रगति औसतन 48 प्रतिशत

उन्होंने आगे कहा कि पहले छोड़ी गई चार प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट को राज्य के 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण के दावों के आधार पर फिर से निविदा जारी की जा रही है। साथ ही पंजाब में चल रही परियोजनाओं की निर्माण प्रगति में देरी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में पहले से चल रही 42 प्रोजेक्ट्स की निर्माण प्रगति औसतन 48 प्रतिशत है।

आगे आप सांसद ने केंद्रीय मंत्री से प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम करने और समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि काम की लागत भी न बढ़े और लोगों की समसमयाओं को भी ध्यान में रखा जाए। डॉ. साहनी ने कहा कि कुल 38 प्रोजेक्ट्स में से 11017 करोड़ रुपये की 17 प्रोजेक्ट्स को 2024-25 की वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+