इजराइल के सहयोग से दूर की जाएगी अब पंजाब में पेयजल की समस्या
चंडीगढ़। पंजाब में इजराइल की कंपनी के सहयोग से पेयजल की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए इजराइल की कंपनी मेकोरोट के साथ सरकार एग्रीमेंट करेगी। कल इसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मेकोरोट के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद उस बारे में जानकारी भी दी। सीएम ने पोस्ट करते हुए कहा है पंजाब स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। दुःख की बात है कि 5 नदियों की भूमि के लोगों के पास साफ पानी नहीं है। इस संबंध में, मैंने इजराइल की कंपनी से बातचीत की है।

सीएम मान ने कहा- सूबे के लोगों को साफ पानी न मिलना त्रासदी है। मान ने कहा, अब हमारी सरकार इजरायली कंपनी के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट शुरू कराएगी। जिससे पंजाबियों को साफ पानी मुहैया कराया जा सकेगा। मेकोरोट के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बारे में आम आदमी पार्टी ने कहा कि, सीएम की राज्य में हो रही पानी की समस्या को लेकर इजराइल की कंपनी मेकोरोट के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई है, अब जल्द ही उस पर बात आगे बढ़ेगी।













Click it and Unblock the Notifications