OPINION: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, अक्षय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा, कम होगा बिजली सब्सिडी का बोझ
पंजाब सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ सरकारी खजाने पर बिजली सब्सिडी का बोझ कम करने का प्लान तैयार किया है। जिसके तहत राज्य भर में कुल 75000 ट्यूबवेल पर सोलर प्लेट लगाने की योजना है। राज्य सरकार की ओर से हाल में तैयार किए गए एक प्रस्ताव में कहा गया है कि बिजली की लागत और खपत में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि हर साल हो रही है। ऐसे में बिजली सब्सिडी को लेकर सरकारी खजाने पर दबाव बढ़ता जा रहा। लेकिन पंजाब सरकार ने कृषि सेक्टर को बढ़ावा देने के साथ सब्सिडी का भी दबाव कम करने की योजना तैयार की है।
अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देन के लिए अब पंजाब में सरकार की ओर से व्यापक पहल की तैयारी है। भगवंत मान सरकार ने राज्य में 75,000 ट्यूबवेल पर सोलर प्लेट लगाने का काम शुरू करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश सरका इस योजना को शुरू करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश बना रही है। इस योजना के तहत केंद्र भी 30 प्रतिशत सब्सिडी देता है।

पंजाब सरकार के एक प्रस्ताव में कहा गया है कि पंप-सेट के सौरकरण करने के लिए पहले 75,000 पंप-सेटों पर काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्कीम के तहत बिजली सब्सिडी बिल में 275 करोड़ रुपये की कमी भी आएगी।
1200 करोड़ रुपये की बचत
पंजाब में 1500 कृषि फीडर पर सोलर प्लेट लगाए जाने है। ऐसे में सब्सिडी बिल में 1,200 करोड़ रुपये की कमी आएगी। जानकारी के मुताबिक, पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) को कृषि फीडरों के व्यक्तिगत सौरकरण के लिए एक प्रस्ताव बनाने का काम सौंपा गया है। योजना के तहत, निजी किसान या किसान 500 मेगावाट से 2 किलोवाट की क्षमता वाले अपने स्वयं के अक्षय ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं।
बता दें कि पंजाब सरकार किसानों के लिए 8 घंटे फ्री में बिजली सप्लाई करती है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के मुताबिक, प्रदेश में 14.5 लाख से अधिक ट्यूबवेल हैं। इन ट्यूबवेल की बिजली मांग के चलते राज्य में खपत 16,500 मेगावाट को पार करने की संभावना है। ऐसे में भगवंत मान सरकार ने पीएम कुसुम योजना के तहत राज्य सरकार के ट्रेजरी पर बिजली सब्सिडी का लोड करने का योजना बनाई है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications