पंजाब सरकार ने विश्व शांति और समझ दिवस की दी बधाई

विश्व शांति एवं समझ दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने बधाई दी है। पंजाब सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस दिवस की बधाई देते हुए कहा गया है कि विश्व शांति और समझ दिवस पर विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और भौगोलिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के बीच सद्भाव का प्रसार हो।

बता दें कि हर वर्ष 23 फरवरी को विश्व शांति और समझ दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है। विश्व शांति और समझ दिवस को विशेष दिवस के नाम से जाना जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों से आने वाले लोगों के बीच सद्भाव, करुणा और सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

cm mann

दुनियाभर में इस दिन को मानवीय सेवा, शांति और सद्भावना के लिए समर्पित एक गैर सरकारी संगठन रोटरी इंटरनेशनल की पहली बैठक की याद दिलाता है। इसकी पहली बैठक अमेरिका के शिकागो में हुई थी। हर साल यह विशेष दिन लोगों को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि वे दुनिया में शांति, सद्भावना और सद्भावना कैसे ला सकते हैं और कैसे इसके लिए अपना सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।

हर वर्ष विश्व शांति और समझ दिवस 23 फरवरी को मनाया जाता है। रोटरी इंटरनेशनल के इतिहास की बात करें तो इसकी पहली बैठक 1905 में हुई थी, जब पॉल पी हैरिस ने शिकागो में अपने व्यापारिक मित्रों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक का लक्ष्य राजनीति और धर्म की सीमाओं के बिना समान विचारधारा वाले लोगों का एक समूह बनाना था। समूह तेजी से बढ़ता गया और इसमें शहर भर के अन्य व्यवसायी भी शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+