इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए मान सरकार का बड़ा ऐलान, 6 लाख रुपये तक का होगा मुफ्त इलाज
Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मंगलवार को राज्य, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) लुधियाना और इंडिया मेडट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक परस्पर सहयोग का ऐलान किया। पंजाब सरकार ने पहली बार सार्वजनिक-निजी साझेदारी की है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्ट्रोक के बढ़ते केस से निपटने के लिए 6 लाख रुपये का फ्री उपचार प्रदान करना है।
विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह साझेदारी स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा पंजाब के लोगों को अच्छी चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सीएमसी लुधियाना और मेडट्रॉनिक के बीच आपसी स्वास्थ्य सेवा की दुनिया में एक नई कहानी लिखी है। मरीजों के देखभाल से लेकर उनके उपचार में ठीक ध्यान देने के साथ, इस पहल का प्रथम उद्देश्य स्ट्रोक से संबंधित मौतों और विकलांगताओं को कम करना है, जो भारत में स्ट्रोक प्रबंधन के लिए एक नया मानक स्थापित करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि साझेदारी स्ट्रोक देखभाल के लिए एक हब और स्पोक मॉडल पेश किया जाएगा। इसके जरिए जल्द से जल्द देखभाल कर रोगी को लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि विश्व स्ट्रोक संगठन और एनएबीएच द्वारा प्रमाणित भारत का पहला उन्नत स्ट्रोक सेंटर, सीएमसी लुधियाना, उन्नत स्ट्रोक उपचार के लिए सेंटर के रूप में काम करेगा। राज्य भर में सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का एक नेटवर्क नोडल केंद्र के तौर पर कार्य करेगा, जो स्ट्रोक के मरीजों को जल्द से जल्द उच्चा सविधाएं प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications