प्रदर्शन में घायल किसानों का हाल लेने के लिए अस्पताल जा रहे हैं CM भगवंत मान के मंत्री
पंजाब के जो किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें प्रदेश की भगवंत मान सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि आंदोलन में जो भी किसान घायल होते हैं उन्हें त्वरित इलाज मुहैया कराया जाए। इसके लिए सभी बॉर्डर से सटे अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है।
अस्पतालों को कहा गया है कि यहां के सभी स्टाफ, नर्स, डॉक्टर अलर्ट रहें, अगर कोई भी किसान घायल यहां आता है तो उसे हर संभव मदद मुहैया कराई जाए, उसका इलाज किया जाए। यही नहीं पंजाब सरकार ने इन किसानों के इलाज में होने वाले खर्च को भी वहन करने का ऐलान किया है। इस बीच प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा ने भी अस्पतालों का दौरा किया है।

चेतन सिंह जौरमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैं और स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। यहां जिन भी किसानों का इलाज चल रहा है उनका हाल ले रहे हैं। इन किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा खयाल रखा जा रहा है। साथ ही किसानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
गौर करने वाली बात है कि किसान एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठनों के नेताओं और सरकार के मंत्रियों के साथ तीन राउंड की बैठक हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है, जिसके चलते किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications