पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान ने रचाई शादी, सीएम भगवंत मान दी शुभकामनाएं

Punjab News: पंजाब सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक अनमोल गगन मान विवाह के बंधन में बंध गई हैं। रविवार को उन्होंने मोहाली स्थित जीरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में वकील शहबाज सिंह सोही के साथ शादी कर ली। विवाह समारोह में सीएम भगवंत मान भी अपनी पहुंचे और उन्होंने नव दंपति को शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात हो कि अनमोल गगन के पति शहबाज चंडीगढ़ के एक कारोबारी घराने से हैं। जीरकपुर में उनका रियल एस्टेट का बिज़नेस है। आनंद कारज के समय गुरुद्वारे में शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी, जबकि मंत्री अनमोल गगन मान गुलाबी लहंगा पहने हुए थीं।

punjab news jpg
अनमोल गगन मान ने 2022 में खरड़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव जीता था। उन्होंने चुनाव के दौरान अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को पराजित किया था। सीएम भगवंत मान ने महिला विधायक अनमोल गगन को कैबिनेट मंत्री बनाया और पर्यटन, संस्कृति, श्रम और निवेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी जानना जरूरी है कि आप नेत्री अनमोल गगन मान पेशे से पंजाबी गायब हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने फिल्मो में कई गाने गाए हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करके अपना राजनितिक सफर शुरू किया था।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+