पंजाब सरकार ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए किया ये बड़ा ऐलान

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत का घ्यान रखने के लिए में कई योजनाएं चला रही हैं। इसी के तहत मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लगभग 70,000 लाभार्थियों को तुरंत 28 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश जारी किए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 के दौरान मातृ वंदना योजना के तहत 65478 महिला लाभार्थियों के खातों में 22 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सीधे ट्रांसफर की गई है। पहले बच्चे के जन्म और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की के जन्म पर प्रदान की गई।

Dr Baljit Kaur

आगे उन्होंने कहा कि सरकार 19 साल या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर दो किस्तों (3000+2000) में 5,000 रुपये देती है। इसके अलावा, अगर दूसरा बच्चा लड़की है, तो उसके जन्म पर 6,000 रुपये दिए जाते हैं।

बता दें कि वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए प्रदान की जाती है, जो विशिष्ट शर्तों के अधीन है। इस योजना एकमात्र लक्ष्य महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आंशिक मुआवजा प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना का उद्देश्य सूबे की लड़कियों के जन्म के समय घटते लिंगानुपात को सुधारना है। साथ ही वित्तीय सहायता के लिए राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म भरे जाते हैं।

ऐसे मिलेगा लाभ

मंत्री कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक या डाकघर खातों में ट्रांसफर की जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस लाभ का लाभ उठाने के लिए हर एक लाभार्थी के पास अपने बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+