Diwali Gift : पंजाब में AAP सरकार का कैबिनेट मीटिंग में बड़ा ऐलान- पुरानी पेंशन स्कीम की बहाल

punjab govt good news today: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान आज पंजाबियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया। सरकार की ओर से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली कर दी गई। लिहाजा, राज्य के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन दी जाएगी। कर्मचारियों के लिए यह दिवाली का एक बड़ा गिफ्ट है।

Punjab government cabinet meeting today, CM Bhagwant Mann may big announcement for employees

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, यह फैसला राज्य के लाखों पूर्व कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होने वाला है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। आज मान जी ने वादा पूरा कर दिया।''

Punjab government cabinet meeting today, CM Bhagwant Mann may big announcement for employees

आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि धार्मिक ग्रंथ को ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को भी हमारी सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी भी दी गई है। वहीं, मोहाली में मेडिकल कॉलेज के नई जगह की स्वीकृति देने का भी फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+