सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला
पंजाब में भगवंत मान सरकार लगातार हर क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है। शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र को बेहतर करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बड़े कदम उठा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भगवंत मान सरकार ऐसा कदम उठाने जा रही है जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
प्रदेश की सरकार मां और बच्चों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए मिडवाइफरी केयर यूनिट की स्थापना करने जा रही है। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए इस एमएलसीयू की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सिजेरियन के लिए 10-15 फीसदी आदर्श प्रसव बताया है। जोकि फिलहाल अच्छी दर है।

पटियाला के कौशल्या अस्पताल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत होगी। यहां पर पहले से ही एमएलसीयू चल रहा है। यहां लेबर रम और मिडवाइफरी के जरिए कुल 138 प्राकृतिक प्रसव हुए हैं। प्रदेश सरकार इसे पूरे राज्य में ले जाना चाहती है। इसके लिए पटियाला में एक मिडवाइफरी प्रशिक्षण संस्थान भी खोला गया है।
इसकी स्थापना भारत सरकार ने के निर्देश के अनुसार की गई है। जिससे कि नए कैडर मिडवाइफरी में नर्स प्रैक्टिशनर्स को लाया जा सके और पेशवर मिडवाइज को को बढ़ाया जा सके। इस संस्थान में मिडवाइफरी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा जोकि एनपीएम के कैडर को बढ़ाने में मदद करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की इस पहल से गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा और सम्मानजनक प्रसाव का अनुभव मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉक्टर हितिंदर कौर ने बताया कि दुनियाभर में मिडवाइफरी प्रसव के दौरान मां और बच्चे की देखरेख में अहम भूमिका निभाती है। अब पंजाब में सभी प्राकृतिक जटिल प्रसव प्रशिक्षित मिडवाइफरी द्वारा ही किए जाएंगे, जिससे निसंदेह लोगों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications