Punjab: पंजाब को बंपर राहत! केंद्र ने बढ़ाया फंड, बाढ़ पीड़ितों को अब इतने लाख तक मिलेगा मुआवाजा
Punjab Flood Relief: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी खुशखबरी है! केंद्र सरकार ने राज्य को 'गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त' घोषित कर दिया है। इस फैसले से पंजाब को केंद्र से बंपर फंड और आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। बाढ़ से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए अब केंद्र सरकार की ओर से अधिक मदद मिल सकेगी।
इस खबर से उन सभी लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घर और खेत इस विनाशकारी बाढ़ में पूरी तरह बर्बाद हो गए थे।

Punjab: 3 लाख तक का मुआवजा
केंद्र सरकार के इस फैसले से बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मालिकों को सीधा फायदा होगा। पहले राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) के नियमों के तहत पूरी तरह से बर्बाद हुए मकान के लिए 1.20 लाख रुपये का मुआवजा मिलता था। अब यह राशि बढ़कर 3 लाख रुपये तक हो सकती है।
हालांकि, फसल के नुकसान के मुआवजे में कोई बदलाव नहीं होगा। पंजाब सरकार ने पहले ही प्रति एकड़ 20,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, जबकि SDRF के तहत यह राशि केवल 6,800 रुपये प्रति एकड़ है।
Punjab: पंजाब को मिलेगा 595 करोड़ का लोन
पंजाब सरकार को केंद्र की 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता' (SASCI) योजना के तहत पंजाब सरकार को 595 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन भी मिल सकता है। यह 50 साल के लिए मिलने वाला सॉफ्ट लोन विशेष रूप से बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, जैसे कि सड़कें, पुल और सरकारी इमारतें, की मरम्मत के लिए इस्तेमाल होगा। यह कदम राज्य के पुनर्निर्माण प्रयासों को गति देगा।
Punjab: केंद्र-राज्य मिलकर करेंगे नुकसान की भरपाई
इस फैसले के बाद पंजाब सरकार की तरफ से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जिनके लिए केंद्र से अतिरिक्त फंड की मांग की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 75:25 के अनुपात में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देते हैं।
पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते ही केंद्र को राज्य को 'गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त' घोषित करने के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। राज्य सरकार के अंतरिम ज्ञापन के अनुसार, बाढ़ से 13,289 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है, जिसमें कई विभागों को भारी क्षति पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications