श्री गुरुग्रंथ साहब की बेअदबी पर बोले आप के मंत्री चीमा- कांग्रेस ने दोषियों को बचाने के लिए सबूत छुपाए

चंडीगढ़। पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहब की बेअदबी मामले में कांग्रेस पर पंजाब के वित्त मंत्री ने करारा हमला बोला। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने बेअदबी के दोषियों को बचाने के लिए सबूत छुपाए। पिछली सरकार पंजाब के लोगों को कभी न्याय नहीं दिलाना चाहती थी। मगर, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप की सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि बेअदबी के दोषियों को उचित सजा मिले।

punjab Finance minister harpal cheema targets congress and SAD

हरपाल चीमा पंजाब के सबसे युवा मंत्रियों में गिने जाते हैं। उन्होंने बेअदबी के मामलों में पिछली सरकारों को आरोपियों को बचाने का दोषी ठहराया है। चीमा ने कहा है कि कांग्रेस और अकाली दल ने बेअदबी मामलों में दोषियों के खिलाफ सबूतों को छिपाया और उन्हें संरक्षण भी दिया।

बकौल चीमा, ''वर्ष 2015 में अकाली दल की सरकार के दौरान मल्के गांव में बेअदबी का मामला सामने आया था, लेकिन उन्होंने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा और सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने इस पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब जाकर, जबकि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार आई, तो यह सुनिश्चित किया गया कि दोषियों को उचित सजा दिलाई जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+