Punjab Election Result 2022: आप की आंधी में सबका सूपड़ा साफ, 92 सीटें जीतीं, देखिए आंकड़े
Punjab Election Result 2022 Latest Update And Trends | Punjab election result today | AAP congress SAD BJP | AAP Congress SAD BJP performance
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका यहां की जनता और नेताओं के साथ-साथ देशभर को इंतजार था। पिछले तीन दिनों से जारी एग्जिट पोल की हलचल और सियासी उठा-पटक के बीच आज पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और पहले पोस्ट बैलेट की गिनती होने लगी। वहीं, सीटों के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। ऐसे में हम आपको पंजाब विधानसभा चुनाव से जुड़ा हर अपडेट देंगे।

पंजाब चुनाव परिणाम: मतगणना के अपडेट्स
- 10 मार्च 2022, सुबह 8:30 बजे: राज्य में 14 सीटों के रूझानों में 6 सीटों पर कांग्रेस, 4 सीटों पर AAP, 2 सीटों पर SAD आगे, 2 सीटों पर BJP आगे।

- 10 मार्च 2022, सुबह 8:40 बजे: पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ा है।

- 10 मार्च 2022, सुबह 8:45 बजे: आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए भगवंत मान भी आगे चल रहे हैं।

- 10 मार्च 2022, सुबह 8:50 बजे: पंजाब में 15 सीटों के रूझानों में 4 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर AAP, 4 सीटों पर SAD, 2 सीटों पर BJP आगे।

- 10 मार्च 2022, सुबह 9:00 बजे: पटियाला सीट से कैप्टन अमरिंदर पीछे हुए। भदोड़ से चन्नी भी पिछड़े।

- 10 मार्च 2022, सुबह 9:05 बजे: रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार हो गई। 117 में से 62 सीटों पर आप, 26 पर , 19 पर अकाली आगे।

- 10 मार्च 2022, सुबह 9:30 बजे: शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराकर जोरदार बहुमत हासिल करती नजर आ रही। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर।
- 10 मार्च 2022, सुबह 9:40 बजे: पंजाब में 83 सीटों की रूझानों में 12 सीटों पर कांग्रेस, 60 सीटों पर AAP, 8 सीटों पर SAD, 2 सीटों पर BJP और 1 सीट पर अन्य आगे।
- आप को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।
- 10 मार्च 2022, 11:30 बजे: भाजपा उम्मीदवार पठानकोट से भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा ने दर्ज की जीत। इसी पार्टी का एक और उम्मीदवार जीता।

- 10 मार्च 2022, 11:40 बजे: पंजाब में 117 सीटों की रूझानों में 15 सीटों पर कांग्रेस आगे 1 सीट पर दर्ज की जीत, 85 सीटों पर AAP आगे, 9 सीटों पर SAD, 5 सीटों पर BJP आगे 1 सीट पर जीत दर्ज, और 1 सीट पर अन्य आगे।
- पंजाब में आप की सुनामी आई है। उसके सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं, अमरिंदर 13 हजार और बादल 12 हजार वोटों से हार गए हैं।
- कांग्रेस के लिए अच्छी खबर: डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव जीते, मंत्री परगट सिंह भी जीते, बाकी कैबिनेट के ज्यादातर प्रत्याशी हारे।
- आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद भगवंत मान संगरूर में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने अपनी मां को गले लगाया। उनकी मां हरपाल कौर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'पूरे पंजाब का धन्यवाद, जिसने हमें इतना सम्मान दिया।' मान बोले, 'आप लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है, अब मेरी बारी है।'
- अब पंजाब में सभी 117 सीटों के आ गए पूरे नतीजे। सभी 117 विधानसभा सीटों पर जीत के आंकड़े इस प्रकार हैं- आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर दर्ज की जीत। कांग्रेस पार्टी ने 18 सीटों पर दर्ज की जीत। शिरोमणि अकाली दल ने 4 सीटों पर दर्ज की जीत। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत। 1 सीट पर आज़ाद उम्मीदवार ने दर्ज की जीत। अब खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान।












Click it and Unblock the Notifications