पंजाब चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा, 65 सीटों पर भाजपा और 37 सीटों पर लड़ेगी कैप्टन की पार्टी
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल कैप्टन अमरिंदर की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यह बड़ी जानकारी पत्रकारों को दी। नड्डा ने और कई अहम बातें भी बताईं हैं।

'पंजाब को पटरी पर लाना हमारा मकसद'
भाजपाध्यक्ष नड्डा ने कहा कि, पंजाब में शिअद-संयुक्त के प्रत्याशी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, और हमारा यह गठबंधन एक स्थिर सरकार लाएगा। उन्होंने कहा, "पंजाब में हम ऐसे-ऐसे काम करेंगे, जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह चुनाव स्थिरता और मजबूत लोकतंत्र के लिए है। यहां सुरक्षा भी एक मुद्दा है..लेकिन यहां व्याप्त 'माफिया राज' सबसे बड़ी चुनौती है। सत्ता में आने पर हम इसे खत्म करेंगे।"

नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के समय हुई सुरक्षा चूक पर बोले कि, उसकी जांच चल रही है। नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन करवाया है और अब देखिए..आज आरोपी जेलों में हैं। हम पंजाब में 'माफिया राज' खत्म करेंगे।'
महाराष्ट्र से शिवसेना आ रही यूपी: संजय राउत बोले- भाजपा छोड़कर जा रहे हैं विधायक, ये तो शुरूआत है, अभी और देंगे इस्तीफा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, हमें पता है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा और फिर वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई नेताओं का भी जिक्र किया।
