पंजाब में शिक्षा विभाग ने ACR को लेकर बड़ा फैसला
पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को लेकर अहम फैसला लिया गया है। यह फैसला टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ दोनों के लिए लिए गया ह। एनुअल कॉन्फिडेंस रिपोर्ट को लेकर शिक्षा विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है।
प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से एब एनुअल कॉन्फिडेंस रिपोर्ट को ऑनलाइन भरना होगा। इसको लेकर स्पष्टीकरण देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इसे ना सिर्फ स्टाफ के प्रमोशन के काम बल्कि अन्य कामों को भी सही तरीके से समय पर पूरा किया जा सकेगा।

इस प्रक्रिया की मदद से रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेंगे और यह गायब नहीं होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब एसीआर के लिए हार्ड कॉपी को जमा करने की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसीआर रिपोर्ट को आईएचआरएमएस पोर्टल पर ही भरना होगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पूरे काम को पूरा करने के लिए 49 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि एसीआर का काम सही तरीके से पूरा हो।












Click it and Unblock the Notifications