फिर फैल रहा कोरोनावायरस, सरकार ने पंजाब में मास्क पहनना अनिवार्य किया
चंडीगढ़। पंजाब के कुछ स्थानों में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने पर एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बारे में पंजाब सरकार के गृह मामलों के विभाग आज आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया कि, "सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, इनडोर और आउटडोर सभाओं, मॉल वगैरह में अब लोग मास्क जरूर पहनें। भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भी उचित मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी की गई है।

गौरतलब है कि, लुधियाना, अमृतसर, संगरूर, होशियारपुर आदि जैसे जिलों में कोरोना के संक्रमित मिल रहे हैं। अकेले लुधियाना जिले में कल कोरोना के 29 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। जिनमें से 17 लुधियाना और 12 अन्य जिलों से संबंधित बताए गए। कल यहां एक मरीज की मौत भी कोरोना के कारण हुई। डॉक्टरों ने बताया कि, जिस व्यक्ति की जान गई, वह होशियारपुर से था। बहरहाल, अकेले लुधियाना के 183 एक्टिव केसेस हैं। इनमें से 170 होम आइसोलेशन में और 13 का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। हालांकि, कल भी 60 मरीज स्वस्थ हुए।

लुधियाना स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, पंजाब के इस सबसे बड़े जिले में अब तक 109722 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 3009 की मौत हुई है। वहीं, यहां पर अन्य जिलों के अब तक 15154 की रिपोर्ट पॉजिटिव 12 एक्टिव केस और 1136 की मौत हो चुकी है।
अमृतसर की बात करें तो 25 जुलाई के बाद अगस्त के 12वें दिन यहां कोरोना के सबसे कम 15 मामले दर्ज किए गए। जुलाई में यहां 25 तारीख को 5 केस मिले थे, उसके बाद से इतने कम केस कभी नहीं मिले।

बताया जा रहा है कि, कल यहां 15 संक्रमित मिले तो रिकवरी 36 की रही। डॉक्टरों के मुताबिक, इस महीने अमृतसर में एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, जिले में अब तक कुल संक्रमित 60,529 हो चुके हैं और रिकवरी 58,510 रही है।












Click it and Unblock the Notifications