पंजाब न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Punjab Live: चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ

Google Oneindia News

चंडीगढ़, 20 सितंबर: पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को राजभवन में शपथ ली, जिसके बाद राज्य को पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया। चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा सुखविंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी पंजाब सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली। माना जा रहा है कि रंधावा और सोनी को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रभारी महासचिव हरीश रावत भी मौजूद रहे। पढ़िए, पंजाब में शपथ ग्रहण समारोह का पल-पल का लाइव अपडेट।

charanjit singh channi

Newest First Oldest First
12:15 PM, 20 Sep

पंजाब के लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार मिलकर काम करेगी- पीएम नरेंद्र मोदी
12:14 PM, 20 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर ट्वीट कर दी बधाई
11:44 AM, 20 Sep

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दी पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई
11:29 AM, 20 Sep

सुखविंदर सिंह रंधावा और ओपी सिंह ने भी ली पंजाब सरकार में नए मंत्री के तौर पर शपथ, दोनों नेताओं को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम
11:24 AM, 20 Sep

पंजाब को मिला पहला दलित मुख्यमंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी ने ली नए सीएम के तौर पर शपथ
11:18 AM, 20 Sep

चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण में राहुल गांधी का इंतजार, कुछ देर से शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
11:06 AM, 20 Sep

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद दोपहर में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे चरणजीत सिंह चन्नी
10:12 AM, 20 Sep

पंजाब में कांग्रेस के लिए नई मुसीबत, नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर सुनील जाखड़ ने जताई नाराजगी
9:32 AM, 20 Sep

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी
7:45 AM, 20 Sep

सीएम पद की शपथ लेने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे गुरुद्वारा, श्री कटलगढ़ साहिब में की अरदास।
7:35 AM, 20 Sep

चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
7:35 AM, 20 Sep

राहुल गांधी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
12:00 AM, 20 Sep

हमने कैप्टन अमरिंदर सिंह से अभी बात करने की कोशिश की थी। हम कल सुबह भी उनसे बातचीत करेंगे। हमारे विधायक चाहते हैं कि राज्य में दो उपमुख्यमंत्री हो। कुछ नामों पर चर्चा हुई है। हम दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम जल्द बताएंगे: कांग्रेस नेता और पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत
10:23 PM, 19 Sep

हरीश रावत ने कहा है कि हमारी आपसी भावना है कि पंजाब में दो डिप्टी सीएम होने चाहिए। जल्द ही हम मंत्रिपरिषद के नामों के साथ इस पर निर्णय लेंगे। कुछ नामों पर चर्चा हुई है लेकिन यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है.
9:18 PM, 19 Sep

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के पहले दलित सीएम के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी को चुना जाना ऐतिहासिक बताया है.
9:17 PM, 19 Sep

अमरिंदर सिंह जनता द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे। लेकिन यह पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए वे जिसे सीएम चुनना चाहते हैं वे कर सकते हैं. 4-6 महीने की बात है, जनता फिर से अपना सीएम चुनेगी: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
9:16 PM, 19 Sep

मैं राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरी सरकार के 4.5 वर्षों में पंजाब को शांति और प्रगति के पथ पर लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
9:15 PM, 19 Sep

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले 150 किसानों के परिजनों को व्यक्तिगत रूप से नौकरी के पत्र नहीं सौंपे जाने पर दुख की बात है। आशा है कि मनोनीत सीएम चरणजीत एस चन्नी जल्द से जल्द जरूरी काम करेंगे:पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
7:40 PM, 19 Sep

चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद एसएएस नगर के खरड़ स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक जश्न मनाते हुए।
7:39 PM, 19 Sep

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।
7:38 PM, 19 Sep

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि कल 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से जो फैसला लिया उस बारे में आज राज्यपाल के सामने दावा पेश किया। कल 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष और नेता संबोधित करेंगे।
7:16 PM, 19 Sep

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमने राज्यपाल के समक्ष पार्टी विधायकों के समर्थन से अपना पक्ष रखा है। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा।
6:37 PM, 19 Sep

पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने चंडीगढ़ में राज्यपाल के घर के बाहर जश्न मनाया।
6:36 PM, 19 Sep

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी शुभकामनाएं दीं, उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे उम्मीद है कि वह पंजाब के सीमावर्ती राज्य को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।
6:34 PM, 19 Sep

पंजाब के मनोनीत सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ के गवर्नर हाउस पहुंचे।
6:34 PM, 19 Sep

मैं राज्यपाल आवास पर जा रहा हूं। वहां से निकलने के बाद मैं बात करूंगा: पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए अपने नाम की घोषणा होने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी
6:32 PM, 19 Sep

पंजाब के मनोनीत सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ के गवर्नर हाउस पहुंचे।
5:56 PM, 19 Sep

पंजाब कांग्रेस की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया है, इसके साथ ही आलाकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
5:53 PM, 19 Sep

कांग्रेस पार्टी ने चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का अगला सीएम चुना है। पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने इसकी जानकारी दी है।
5:37 PM, 19 Sep

पंजाब कांग्रेस का एक गुट दलित चेहरे को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहता है: सूत्र
READ MORE

Comments
English summary
punjab congress crisis live updates captain amarinder singh navjot singh sidhu
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X