पंजाब में कैबिनेट विस्तार से पहले CM चन्नी का ऐलान, हर मंगलवार को होगी कैबिनेट की मीटिंग
चंडीगढ़, सितंबर 25। पंजाब में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने अब अपनी कैबिनेट भी तैयार कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा और शाम साढ़े चार बजे शपथग्रहण समारोह हो सकता है। इस बीच नई कैबिनेट के शपथग्रहण से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्रियों के लिे एक निर्देश जारी कर दिया है। चन्नी ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि वो हर मंगलवार को दोपहर 3 बजे कैबिनेट की एक मीटिंग लेंगे। ये क्रम हर मंगलवार को चलेगा।
Recommended Video
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का ट्वीट
चन्नी ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं हर मंगलवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक अपने कार्यालय में मंत्रियों, विधायकों और अन्य राजनीतिक पदाधिकारियों से मिलूंगा। इसके अलावा हर मंगलवार को ही दोपहर 3:00 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। मैंने सभी अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि जब तक कैबिनेट ना चलना शुरू हो तब तक कार्यालय नहीं छोड़ें।
I will meet Ministers, MLAs and other political office bearers at my office every Tuesday from 11:30 am to 2:30 pm and a Cabinet meeting will be held every Tuesday at 3:00 pm. I’ve also directed all the officers not to leave the office till the cabinet is going on. pic.twitter.com/eKQyNL5QgF
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) September 25, 2021
कल पंजाब में कैबिनेट विस्तार संभव
आपको बता दें कि पंजाब में रविवार को कैबिनेट विस्तार की संभावना है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को राहुल गांधी से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल के नामों को फाइनल कर लिया है। माना जा रहा है कि कल शपथग्रहण समारोह हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई कैबिनेट में कल 15 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि नई कैबिनेट में कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के 5 मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है।
ये चेहरे हो सकते हैं शामिल
- मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, उनमें राज कुमार वेरका, कुलजीत नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह, राजा वारिंग, राणा गुरजीत और सुरजीत सिंह धीमान का नाम शामिल है। वहीं कैप्टन के कुछ वफादारों - ब्रह्म मोहिंद्रा, विजेंद्र सिंगला और भारत भूषण आशु को बरकरार रखा गया है।
- वहीं स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, खेल मंत्री राणा और तीन अन्य मंत्रियों - गुरमीत सोढ़ी, एसएस अरोड़ा, गुरप्रीत कांगर को बदले जाने की संभावना है।