OPINION: पंजाब के लिए हर मुमकिन कोशिश में भगवंत मान, कच्चे कर्मचारियों की बारी
चुनाव के दौरान भगवंत सिंह मान ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर कच्चे कर्मचारियों के हक में फैसला लेंगे। जिसके बाद पंजाब के 36 हजार कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा।

पंजाब के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा पर भगवंत मान एक बार एक कदम उठा रहे हैं। किसानों का मुद्दा हो, सरकारी नौकरी, निवेश से लेकर प्राइवेट सेक्टर तक सीएम मान हर दिशा में पंजाब की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में अब जल्द पंजाब के 28 हजार कच्चे कर्मचारियों के घर खुशखबरी आने वाली है।
28 हजार लोगों को मान का गिफ्ट
अपने हर वादे पर खरा उतरते हुए पंजाब की मान सरकार ने एक और बड़ा राहत भरा फैसला किया है। भगवंत मान जल्द पंजाब के 28 हजार कर्मचारियों को पक्का करने जा रहे हैं। इसके लिए सब कमेटी ने लिस्ट भी फाइनल कर ली है। भगवंत मान सरकार का यह कदम हजारों परिवार में खुशियां लाने वाला है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पंजाब को एक बेहतर राज्य बनाने की हर मुमकिन कोशिश को पूरा करने में लगी हुई है। ऐसे में पंजाब में कच्चे कर्मचारियों के हित में मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने सरकारी विभागों में 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके कुल 36000 कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। हालांकि अभी शुरुआत 28 हजार कर्मियों से होगी।
कर्मचारियों की सूची तैयार
इस आंकड़े में शिक्षा विभाग में 10 हजार से ज्यादा और स्वास्थ्य विभाग में 7800 से ज्यादा कर्मचारी भी शामिल हैं।इतना ही नहीं काम में तेजी भी आ चुकी है। पंजाब कैबिनेट ने पक्की किए जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिस पर जल्द काम शुरू होगा।
इसके बाद बाकी बचे हुए 8000 कर्मचारियों को भी पक्का करने की दिशा में काम बढ़ाया जाएगा। ऐसे में इसका का फायदा उन कर्मचारियों को होगा जो सरकारी विभागों में 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके है। ऐसे 36 हजार कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा।
इन विभागों में कच्चे कर्मचारी सबसे ज्यादा
बता दें कि सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा कच्चे कर्मचारी शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकल बॉडी और पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों में हैं। इनमें से अधिकतर कर्मचारी ऐसे हैं, जो 10 से 15 साल से कॉन्ट्रेक्ट बेसिस यानी ठेके पर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को अब सीएम मान अपने वादे के मुताबिक पक्का करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications