Punjab सीएम भगवंत मान ने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का रिपोर्ट कार्ड किया पेश, कृषि, निवेश और नवाचार पर रहा फोकस
Punjab CM Netherlands Finland visit: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप और तकनीक के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना था। उन्होंने बताया कि इससे पंजाब में निवेश, रोजगार और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे।
नीदरलैंड में कृषि और बागवानी सहयोग पर चर्चा
नीदरलैंड दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध केउकेनहॉफ गार्डन का दौरा किया, जहां प्रतिदिन लगभग 40,000 पर्यटक आते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक बागवानी मॉडल और फूलों की खेती पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा पंजाब से गुलाब और उच्च मूल्य वाली फसलों के निर्यात की संभावनाएं तलाशी गईं। वर्टिकल और पॉलीहाउस खेती जैसी तकनीकों को पंजाब में अपनाने पर सहमति बनी।

1300 करोड़ रुपये का निवेश और औद्योगिक समझौते
मुख्यमंत्री ने बताया कि ज़ायका कंपनी द्वारा 1300 करोड़ रुपये के निवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसके अलावा विदेशी कंपनियों ने पंजाब में निवेश में गहरी रुचि दिखाई। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और R&D सेक्टर में संभावनाएं बढ़ीं। एल.टी. फूड्स ने राजपुरा में निवेश पर सहमति दी। कृषि उत्पादकता और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान
सीएम के इस दौरे के दौरान बताया गया कि भारत में एक वर्ग मीटर में टमाटर उत्पादन लगभग 6 किलो है जबकि नीदरलैंड के पॉलीहाउस में यह 100 किलो तक पहुंच जाता है। इस अंतर को देखते हुए उन्नत कृषि तकनीकों को पंजाब में लागू करने पर जोर दिया गया। फसल विविधीकरण और निर्यात-उन्मुख खेती को बढ़ावा देने की योजना पर सहमति बनी।
निवेश रोड शो और वैश्विक साझेदारियां
प्रतिनिधिमंडल ने निवेश रोड शो के दौरान वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी पर चर्चा की। स्टार्टअप, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ाने पर फोकस किया। पंजाब को तकनीक और निवेश का हब बनाने की रणनीति साझा की
सेमीकंडक्टर, R&D और नवाचार हब
मुख्यमंत्री ने बताया कि मोहाली में R&D और इनोवेशन हब का प्रस्ताव आगे बढ़ा है। सेमीकंडक्टर और हाई-टेक उद्योगों में निवेश की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। विदेशी कंपनियां टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में रुचि दिखा रही हैं
फिनलैंड दौरा: शिक्षा और कौशल विकास पर जोर
फिनलैंड में प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली का अध्ययन किया। शिक्षक प्रशिक्षण और बाल शिक्षा (ECCE) मॉडल को समझा। विश्वविद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के शिक्षकों के कई बैच पहले ही प्रशिक्षण के लिए भेजे जा चुके हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
खेल और सांस्कृतिक संबंध
फिनलैंड में पंजाबी समुदाय से मुलाकात हुई। हॉकी और खेल विकास पर चर्चा हुई। पंजाबी खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व जताया गया।
वैश्विक सप्लाई चेन और कृषि निर्यात पर फोकस
दौरे में यह भी तय हुआ कि पंजाब को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ा जाएगा। फूलों की खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों का निर्यात बढ़ाया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को अपनाया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications