मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने की मांग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों की उपज को बेहतर दाम दिलाने पर लगातार जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के साथ लोगों को किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की आपूर्ति के लिए देश के भीतर अंतरराज्यीय व्यापार को और बढ़ावा देने की वकालत की है।
राज्यों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों को वस्तुओं को खरीदने और बेचने के लिए एक साझा मंच विकसित करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए। उपभोक्ताओं और किसानों दोनों के हितों की रक्षा करना समय की मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से लोगों को सर्वोत्तम उत्पादों की उपलब्धता और किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि इस प्रथा से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिले। अब जब पूरी दुनिया एक बाजार के रूप में उभरी है, तो उपज के उत्पादन और विपणन को लेकर राज्यों के भीतर अनावश्यक बंधनों को दूर किया जाना चाहिए।
भगवंत मान ने कहा कि इस 'फार्म-टू-फोर्क' दृष्टिकोण और सभी राज्यों के भीतर माल की उपलब्धता से उपभोक्ताओं और किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। किसानों को लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए यह दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। कृषि में लगातार बढ़ती लागत और कम रिटर्न के कारण, कृषि अब एक लाभदायक उद्यम नहीं रह गई है।
ऐसे में अगरउपज के विपणन के लिए एक साझा मंच का विचार विकसित किया जाता है तो इससे किसानों को बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आरडीएफ का 5,637.4 करोड़ रुपये अभी भी केंद्र सरकार के पास लंबित है। तमाम प्रयासों के बावजूद केंद्र सरकार ये धनराशि जारी नहीं कर रही है जो राज्य के साथ घोर अन्याय है।












Click it and Unblock the Notifications