'मिशन इन्वेस्टमेंट' के तहत दक्षिण कोरिया पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, निवेश के लिए करेंगे इनवाइट
Punjab CM South Korea visit: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने 'मिशन इन्वेस्टमेंट' के तहत दक्षिण कोरिया पहुंच चुके हैं। सियोल में उनकी मुलाकात भारत के राजदूत गौ रंगलाल दास से हुई। यह दो दिवसीय कोरिया दौरा उनके 10 दिन के विदेश दौरे का हिस्सा है, जहां मुख्यमंत्री के साथ उद्योगपति संजीव गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी भी हैं, जिसका लक्ष्य पंजाब में निवेश आकर्षित करना है।
इस दौरे का उद्देश्य पंजाब में निवेश को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास के लिए नए अवसर तलाशना है। प्रतिनिधिमंडल विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहा है। राज्य सरकार अगले वर्ष मार्च में 'प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट' भी आयोजित करेगी, जिसके लिए कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है।

पंजाब में टाटा स्टील जैसी कई नामी कंपनियां पहले से निवेश कर चुकी हैं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री मान ने जापान का दौरा किया था। वहां के रोड शो में जापानी कंपनियों ने प्रदेश में निवेश में गहरी रुचि दिखाई थी, जिसके परिणामस्वरूप कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों को एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण प्रदान करना है। 'इन्वेस्ट पंजाब' के माध्यम से अब तक ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक का धरातलीय निवेश सुनिश्चित किया जा चुका है।
भगवंत सिंह मान ने अपने संकल्प को स्पष्ट करते हुए कहा: "नीति में स्थिरता, निर्णय लेने में गति और निवेशकों के समय व विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली प्रदान करके पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना।"












Click it and Unblock the Notifications