'मोहल्ला क्लीनिक' के लिए मान सरकार ने निकाली भर्तियां, जारी हुआ नोटिफिकेशन
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिल्ली की तरह ही पंजाब में 'मोहल्ला क्लीनिक' की शुरूआत की थी। अब यह मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्य प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया हैं। वहीं, अब पंजाब सरकार ने इन क्लीनिकों में भर्ती निकाली है।
पंजाब सरकार ने एनएचएम मोहल्ला क्लिनिक पंजाब भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार सभी पात्रता विवरण पढ़ने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला क्लीनिक में आवेदन 17 सितंबर से जमा किए जा सकेंगे और इसकी अंतिम तिथि 2 अक्तूबर 2023 है। आम आदमी क्लीनिक में मेडिकल आफिसर, फार्मासिस्ट, क्लिनिकल असिस्टेंट चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आम आदमी क्लिनिक भर्ती आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर अप्लाई करें। नोटिफिकेश के अनुसार, इसमें फार्मासिस्ट व क्लिनिकल असिस्टेंट के लिए आयु 37 वर्ष है। परीक्षा की तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications