पंजाब में AAP की सरकार का दिवाली गिफ्ट: कच्चे अध्यापकों को किया जाएगा पक्का, नोटिफिकेशन जारी

Good news for Teachers: पंजाब सरकार ने अध्यापकों के लिए आज बड़ी खुशखबरी दे दी। दरअसल, पंजाब सरकार ने 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उक्त जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी।

Punjab: CM Bhagwant Mann gave good news for teachers

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा, 'मैं एक खुशखबरी आपसे साझा कर रहा हूं। अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था...वो अब पूरा हो गया है। लगभग 9 हजारे कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब बाकियों के लिए काम करेंगे...वादे के मुताबिक 36 हज़ार को पक्का करेंगे।'

आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि, उनकी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चाहे 20 हजारा से ज्‍यादा नौकरियां देने की बात हो या 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्‍का करने का मुद्दा, मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सत्‍ता में आते ही सकारात्‍मक फैसले लेने शुरू कर दिए। चुनावों से पहले हर पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात करती थी, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसला लिया कि 36000 कच्चे कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाएगा। जिसके तहत अध्यापक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय प्रोग्राम में लगभग 9000 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का ऐलान किया।

अध्यापक दिवस के मौके पर किए गए ऐलान के बाद मान सरकार की तरफ से तमाम कानूनी अड़चन दूर कर आज एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसमें कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की नीति का विस्तार उल्लेख किया गया। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कच्चे अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर कच्चे अध्यापकों ने अपने 14 साल पुराने दर्द को बयां करते हुए मान सरकार को जन हितैषी सरकार बताया।

मुलाकात के समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापकों से पंजाब के भविष्य के निर्माण की ओर जोर से दिया और साथ ही अपील की कि पंजाब को शिक्षा में अव्वल लेकर जाएं सरकार उनके साथ है। मालूम हो कि, कुछ माह पहले उन्‍होंने ही 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। उसी पर आगे बढ़ते ही उनकी सरकार लगभग 9000 के आस-पास अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी कर सरकार अब अगले पड़ाव की ओर बढ़ गई है। खुद मुख्यमंत्री यह बात कहते हैं कि अब बाकी कर्मचारियों को पक्का करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+