कुराली केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर सीएम मान ने जताया दुख, कहा- मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं
पंजाब के मोहाली में स्थित कुराली इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 से 8 मजदूरों के झुसलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताते हुए कहा कि मैं इस मामले में लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कुराली इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग पर काबू पाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। वहीं, हादसे की सूचना पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में 7 से 8 लोगों के झुलसने की खबर है। ऐसा बताया जा रहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए मोहाली फेज-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत काफी चिंता जनक बनी हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है, उसके बगल में भी एक केमिकल फैक्ट्री है।
Recommended Video
अगर वहां पर भी आग पहुंच गई तो बहुत नुकसान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, फैक्ट्री में आग इस तरह लगी हुई है कि अंदर केमिकल की चीजों में लगातार ब्लास्ट हो रहा है। इन धमाकों की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी पीछे हटाना पड़ गया था। इस हादसे के बाद से आसपास काफी डर का माहौल है।
ऐसा बताया जा रहा है कि पानी से आग ना बुझने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मोहाली से स्पेशल केमिकल मंगाया, जिससे आग को बुझाया जा सके। कर्मचारी इसे पानी में मिलाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, आग बुझने के बजाय बढ़ती जा रही है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है।
वहीं, इस हादसे पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा, कुराली केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना दुखद है। कई कर्मचारी अंदर फंस गए थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं...बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए।












Click it and Unblock the Notifications