मुख्यमंत्री बोले- लोगों को चंडीगढ़ के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए धुरी में ही खुलवाएंगे सीएम ऑफिस
संगरूर/धुरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों के लिए बड़ा ऐलान किया। मान ने कहा कि, वे धुरी में ही मुख्यमंत्री का दफ्तर खुलवाएंगे। उन्होंने कहा कि, हमारे इस दफ्तर में हर विभाग का एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। यह इसलिए खुलेगा, ताकि लोगों को दूर चंडीगढ़ न जाना पड़े।"

सीएम भगवंत मान ने कहा, "धुरी में जो सीएम आॅफिस खुलेगा, उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उनके परिवार का एक सदस्य बैठेगा।" उन्होंने कहा कि, मैं आज ये बता दे रहा हूं कि अब लोगों को अपने काम-काज के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। धुरी में ही काम होंगे।
सीएम ने भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि, अभी पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है, लेकिन लीकेज बंद होनी शुरू हो गई है। मान ने कहा कि, यदि किसी ने पंजाब के लोगों की कमाई और टैक्स से एक रुपया भी खाया तो उसे रुपया नहीं, सल्फास की गोली समझ लेना।" ये बातें मान ने चुनावी-प्रचार के दौरान कहीं।

बता दें कि, मान धुरी में उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे थे। जहां उन्होंने उद्योगपतियों को चंडीगढ़ आने का निमंत्रण दिया और कहा कि उन्हें दर्शक गैलरी में बिठाकर विधानसभा का सेशन दिखाया जाएगा। मान ने कहा कि, भले ही म्हारा पंजाब एग्रीकल्चर प्रदेश है, लेकिन सोच लो उद्योग के बगैर पंजाब तरक्की नहीं कर सकता। हमारी सरकार उद्योग को लेकर पॉलिसी बना रही है। इसमें उद्योगपतियों को हिस्सेदार बनाया जाएगा।'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सामने आई ये वजह
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मस्तुआना साहिब की 25 एकड़ जमीन में पंजाब का आधुनिक मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। जुलाई में काम शुरू होने जा रहा है। धूरी और संगरूर के अस्पताल भी अपग्रेड किए जाएंगे। संगरूर को मेडिकल हब बनाया जाएगा। धूरी में खेलो इंडिया से एक अपग्रेड स्टेडियम लाया जाएगा। इसमें सिंथेटिक ट्रैक होगा। धूरी हलके को पंजाब का केन्द्र बनाया जाएगा।