Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भगवंत मान के CM बनने पर पंजाब की जो लोकसभा सीट खाली हुई थी, वहां कल होगा चुनाव, थमा प्रचार

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां से 2 बार सांसद रहे, उस लोकसभा सीट के उपचुनाव का मतदान कल होगा। वह लोकसभा सीट है- संगरूर। भगवंत मान के सांसद पद से इस्तीफे के बाद यह खाली हो गई थी। अब चुनाव आयोग इस लोकसभा सीट समेत कई विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराएगा। आज बताया गया है कि, सियासी दलों का प्रचार थम चुका है और कल मतदान होगा।

Punjab Bypolls: Voting at sangrur Lok Sabha seat On June 23, political parties campaigning ended

संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने खूब प्रचार-प्रसार किया। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत सीएम भगवंत मान अपने प्रत्याशी गुरमेल सिंह के लिए पिछले कई दिनों से कैंपेन कर रहे थे। बता दें कि, देशभर में आप के खाते में यह एकमात्र लोकसभा सीट थी। इस सीट से इस्तीफा देकर ही भगवंत मान मार्च के महीने में मुख्यमंत्री बने।

Punjab Bypolls: Voting at sangrur Lok Sabha seat On June 23, political parties campaigning ended

अब लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरमेल सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया। वहीं, शिअद (अ) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान और शिअद ब की प्रत्याशी कमलदीप कौर राजोआणा, भाजपा से केवल सिंह ढिल्लों चुनावी समर में हैं।

11 साल के सियासी करियर वाले पहले सीएम
संगरूर लोकसभा सीट से मान ने अपना पहला चुनाव 2014 में लड़ा था, तब उन्‍हें तगड़ी जीत मिली। उन्‍होंने अपने प्रतिद्वंदी को 2,11,721 मतों से हराया। उसके बाद वह 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीते। जिसमें उन्‍होंने 413,561 वोट हासिल किए थे। उसके बाद वह आप की ओर से ही व‍िधानसभा चुनाव में भी उतरे। जिसे उन्‍होंने 58206 वोटों से जीता। मान 11 साल के राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले पंजाब के पहले शख्‍स हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+