आज से शुरू हुआ पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, जानिए क्या होने वाला है खास

पंजाब विधानसभा का छठा बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। आज से शुरू हो रहा बजट सत्र 15 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र की राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। ले

बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता अमरिंद सिंह राजा वडिंग, विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खेहरा सहित कई कांग्रेस के विधायकों ने किसान आंदोलन के मुद्दे को उठाया। इस दौरान नेताओं ने शुभकरन सिंह के मुद्दे को भी उठाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

punjab assembly

कांग्रेस के नेता मांग कर रहे हैं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस नेता इस मांग पर अड़े हैं कि जीरो एफआईआर को रद्द करके सही तरीके से एफआईआर दर्ज कराई जाए और हरियाणा सरकार से ताकीद की जाए कि वो बैरिकेड को हटाएं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं की नारेबाजी जारी रही।

बजट सत्र को लेकर आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब के कल्याण के लिए हम कर कदम उठाने के लिए तैयार हैं। हमारे लिए शिक्षा और स्वास्थ्य शीर्ष प्राथमिकता है। भगवंत मान सरकार का पूरा ध्यान प्रदेश के लिए पानी पर है। यह बजट सत्र बेहद खास होने वाला है, बजट पंजाब के पक्ष में होगा।

बता दें कि चार मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 5 मार्च को प्रदेश का बजट पेश करेंगे। जबकि इसपर 6 मार्च को चर्चा होगी। 11, 12 और 15 मार्च को विधायी कार्य संपन्न होंगे। बाकी के तीन दिन गैर सरकारी कामकाज के लिएरखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+