Punjab Board Result 2025: इस दिन जारी होंगे PSEB के नतीजे, जानिए SMS और वेबसाइट से कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
Punjab Board Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब बोर्ड मई महीने के पहले सप्ताह में ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है।

बता दें कि इस साल 2025 में, पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच संपन्न हुई थीं। परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और अब छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
Punjab Board Result 2025: पिछले साल लड़कियों ने मारी बाजी
पिछले वर्ष 2024 में, पंजाब बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किए थे, जिसमें कुल 2,81,098 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस दौरान कुल पासिंग प्रतिशत 97.24% रहा। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 98.11% रहा।
लुधियाना की तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अदिति ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर एलीशा शर्मा और तीसरे स्थान पर कर्मनप्रीत कौर रहीं।
इसी तरह, 12वीं कक्षा के परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें 2,84,452 छात्रों ने भाग लिया था। कुल पासिंग प्रतिशत 93.04% रहा। लड़कियों ने फिर बाजी मारी 95.74% पास हुई थीं जबकि लड़कों का प्रतिशत 90.74% रहा।
Punjab Board Result 2025: कैसे देखें रिजल्ट 2025
पंजाब बोर्ड का रिजल्ट जल्दी ही जारी किया जा सकता है ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट इन डॉयरेक्ट ऑनलाइन लिंक्स के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा आप SMS के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
PSEB परिणाम निम्नलिखित तरीके से देख सकते हैं:
- सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर 'Results' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा के अनुसार - "Punjab Board 10th Result" या "Punjab Board 12th Result" लिंक चुनें।
- यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा।
- वहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Punjab Board Result 2025: SMS के जरिए कैसे पाएं परिणाम?
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर एक साथ लाखों छात्र परीक्षा परिणाम देखते हैं ऐसे में कभी-कभी वेबसाइट स्लो काम करने लगती है। या अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए नियमों से अपना परीणाम आसानी से देख सकते हैं..
- अपने मोबाइल में नया मैसेज खोलें।
- इस फॉर्मेट में टाइप करें: PB10 (10वीं के लिए) या PB12 (12वीं के लिए)।
- इसे 56767650 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर परिणाम का मैसेज आ जा












Click it and Unblock the Notifications