दिवाली से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
पंजाब के लोगों को दिवाली से पहले प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने खास तोहफा दिया है। पंजाब सरकार ने अलग-अलग विभाग, कारखानों में काम करने वालों की मजदूरी को बढ़ाने का सर्कुलर जारी किया है।
पंजाब सरकार के श्रम विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कारखानों, दफ्तर, नगर निगम में नौकरी करने वालों की मजदूरी की दरों को बढ़ा दिया गया है। विभाग की ओर से 13 अक्टूबर को यह सर्कुलर जारी किया गया है। इसमे कहा गया है कि यह आदेश 1 सितंबर 2023 से प्रभावी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार अब जो श्रमिक चपरासी, चौकीदार, हेल्पर आदि के तौर पर प्रदेश में कार्यरत हैं, उन्हें मासिक 10736.75 रुपए दिया जाएगा, जबकि रोजाना यह दर 412.95 रुपए तय किया गया है। वहीं सेमी स्किल्ड कर्मचारियों को जिनके पास 10 साल का अनुभव है या उनके पास आईटीआई डिप्लोमा है, उन्हें 11516.75 रुपए मासिक दिया जाएगा।
जबकि रोजाना 442.95 रुपए दिए जाएंगे। वहीं स्किल्ड कर्मचारी जिनके पास तकनीकी डिग्री है, ट्रक ड्राइवर, क्रेन ड्राइवर हैं उन्हें 13445.75रुपए मासिक दिया जाएगा। जबकि रोजाना 517.14 रुपए दिए जाएंगे। स्टाफ कैटेगरी ए के कर्मचारियों को जिनके पास पीजी, एमबीए आदि की डिग्री है उन्हें 15906.75 रुपए मासिक सैलरी मिलेगी, जबकि स्टाफ कैटेगरी बी के कर्मचारियों को जिनके पास ग्रेजुएट की डिग्री है उन्हें 14236.75 रुपए मासिक मिलेगा।
स्टाफ कैटेगरी सी के कर्मचारियों को 12736.75 रुपए मासिक मिलेगा। स्टाफ कैटेगरी डी जोकि 10वीं पास हैं उन्हें 11536.75 रुपए मासिक मिलेगा। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज जन्मदिन है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के जीवन को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications