Bhagwant Maan सरकार की बड़ी कार्यवाह, कमल भाभी हत्याकांड के आरोपी को मिडिल ईस्ट से पकड़ कर पंजाब लाया गया
Punjab Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की सख्त एंटी-गैंगस्टर मुहिम "-गैंग्स्टरां ते वार" के तहत पंजाब पुलिस ने इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने पंजाब सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन में मिडिल ईस्ट में अमृतपाल की लोकेशन ट्रैक की और उसे डिपोर्ट कराकर भारत लाया जून 2025 में कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की हत्या हुई।

कमल भाभी अपने बोल्ड कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। जून 2025 में बठिंडा में उनकी लाश कार में मिली थीं। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई। शूट के बहाने बुलाया गया और बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
अमृतपाल सिंह मेहरों ने सोशल मीडिया कंटेंट को हत्या की वजह बताया
हत्या के बाद उसने कथित तौर पर वीडियो जारी कर अन्य इन्फ्लुएंसर्स को धमकाया जिससे कई इन्फ्लुएंसर्स में दहशत फैल गई। वारदात के कुछ घंटों में ही अमृतपाल सिंह मेहरों देश छोड़कर फरार हो गया था लेकिन विदेश से भी धमकियां देता रहा। एंटी-गैंगस्टर मुहिम "गैंग्स्टरां ते वार" के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि - पंजाब सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही "गैंग्स्टरां ते वार" मुहिम के तहत पंजाब पुलिस लगातार काम कर रही है, गैंगस्टरों पर लगातार कार्रवाई कि जा रही हैं, अब तक 19,500 से अधिक गिरफतारियां की जा चुकी हैं, वहीँ जनवरी से अबतक 45,000 से अधिक रेड्स कंडक्ट की जा चुकी हैं। विदेश भागे आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। डिजिटल और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications