पंजाब: लोकसभा चुनाव के लिए AAP नेताओं ने कसी कमर, लहरा विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तरह से कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को आज लहरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक बरिंदर कुमार गोयल के नेतृत्व में जमकर चुनाव प्रचार किया गया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप को वोट देने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस गई। उन्होंने सभी से जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पिछले दो सालों में जितना काम किया है, हम उसी के आधार पर वोट मांग रहे हैं। मुझे उम्मीद है लोग काम के नाम पर वोट देंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार का काम बोलता है, एयरपोर्ट जैसा बना पटियाला का नया बस स्टैंड












Click it and Unblock the Notifications