खालिस्‍तानी समर्थक संगठन ने पंजाब में कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" को रोकने की दी धमकी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को प्रतिबंधित खालिस्‍तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब में रोकने की धमकी दी है।

rahul gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंचने वाली है। वहीं भारत में प्रतिबंधित खालिस्‍तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने धमकी इस यात्रा को रोकने की धमकी दी है। ये धमकी पंजाब के एक कॉलेज की दीवार पर लिखी गई है। इसके साथ ही दीवारों पर कांग्रेस के विरोध में नारे भी लिखे गए हैं।

सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्‍नू ने पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का आह्वान किया है। सिख फॉर जस्टिस के सरगना पन्‍नू ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें दीवारों पर राहुल गांधी के नाम के साथ आपत्तिजनक नारे लिखे हुए दिख रहे हैं। गुरुपतवंत ने जो ये वीडियो जारी किया है उसमें मुक्‍तसर साहिब को जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये मुक्‍तर साहिब के एक कॉलेज का वीडियो है।

गौरतलब है कि हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में डॉ. बीआर अंबेडकर भवन की पर ऐसे ही खालिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले थेजिसे वहां से पुलिस ने मिटवाया था। इसी तरह अंबेडकर भवन की दीवार पर छह जगहों पर अगल अलग स्‍टाइल से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखते हुए ब्राह्मणों को 1984 के सिख दंगों का जिम्मेदार ठहराया था और उन्‍हें हरियाणा छोड़ने की की धमकी दी गई थी। जिसके बाद वहां की भी पुलिस अलर्ट हो गई थी।

बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत सितंबर महीने की शुरूआत में तमिनाडु में स्थित रामेश्‍वर से हुई थी। राहुल गांधी इस यात्रा का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। दक्षिण भारत से शुरू हुई ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगान, महाराष्‍ट्र , मध्‍यप्रदेश के बाद अब राजस्‍थान पहुंची है। राजस्‍थान के बाद ये यात्रव हरियाणा उसके बाद 10 जनवरी को आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में प्रवेश करेगी।

10 जनवरी को पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने की जानकारी स्‍वयं राहुल गांधी ने दी थी। राहुल गांधी के द्वारा दी गई जानकारी के बाद ही खालिस्‍तानी समर्थक संगठन ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा को रोके जाने संबंधी धमकी दे दी है। वहीं कांग्रेस की यात्रा को धमकी देने से संबंधी वीडियो सिख फॉर जस्टिस की ओर से जारी करने के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है और सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम करने में जुट चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+